Haryana News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, गुरुग्राम।
Haryana News: गुरुग्राम में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार ने वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट, और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में इन पर्यावरणीय मुद्दों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। सरकारी अधिकारियों ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए डस्ट पोर्टल पर अपंजीकृत साइट्स की प्राथमिकता से निगरानी करने और पंजीकृत साइट्स पर सख्त नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।