Punjab News: शराब ठेकों को लेकर बड़ी खबर! आबकारी विभाग ने लिया कड़ा एक्शन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के आबकारी विभाग ने शराब के ठेकों के आवंटन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने 25 शराब समूहों में से आठ का आवंटन कर दिया है, जबकि बाकी 17 समूहों का आवंटन अब ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
इस निर्णय से शराब व्यापारियों को राहत मिल सकती है, लेकिन ठेकेदारों के बीच अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आबकारी विभाग ने सभी समूहों के लिए लाइसेंस शुल्क में 3 प्रतिशत की और कमी की है, जिससे अब कुल लाइसेंस शुल्क में 13 प्रतिशत की कमी हो चुकी है।