Haryana News: लुधियाना में विधवा राशन वितरण समारोह का आयोजन, सीएम नायब सैनी को दिया गया आमंत्रण
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: लुधियाना में ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसायटी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 14 जून 2026 को आयोजित होने वाले 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना एक महान और पुण्य कार्य है, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।