Skip to content

Meta: अब वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने के लिए देने होंगे पैसे, मेटा ने लॉन्च किया सब्सक्रिप्शन प्लान

Meta: अब वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने के लिए देने होंगे पैसे, मेटा ने लॉन्च किया सब्सक्रिप्शन प्लान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Meta: वॉट्सऐप,फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए एक नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान (Meta Paid Subscription Plans) की घोषणा की है। मिली जानकारी के मुताबिक मेटा (Meta) कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए एक नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान (मेटा पेड सब्सक्रिप्शन प्लान) की घोषणा की है। ये योजनाएं भारत समेत दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए बनाई गई हैं।

एआई-केंद्रित प्लान भी शामिल

इनमें क्रिएटर और बिजनेस प्रोफेशनल प्लान के साथ-साथ सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एआई-केंद्रित प्लान भी शामिल हैं। इन नई परीक्षण पहलों को सामूहिक रूप से "मेटा वन" कहा जाएगा। वहीं मेटा उन उपयोगकर्ताओं को विशेष टूल और अनुकूलन सुविधाएँ भी प्रदान करेगा जो प्लस सदस्यता के लिए भुगतान करते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की सदस्यता की कीमत 3.99 डॉलर प्रति माह (लगभग 382 रुपये) होगी। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सएप प्लस प्लान की कीमत 2.99 डॉलर प्रति माह (लगभग 287 रुपये) होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा वन प्लस की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह और मेटा वन प्रीमियम की कीमत 19.99 डॉलर प्रति माह हो सकती है। ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो मेटा एआई की एडवांस्ड फीचर्स का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।