Haryana News: मंत्री राव नरबीर का सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त रवैया, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई पर नाराजगी जताई, जिसमें छोटे रिटेल दुकानदारों को ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि छोटे दुकानदारों के बजाय मुख्य स्टॉकिस्टों और बड़े व्यापारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि बाजार में प्लास्टिक की उपलब्धता को सही तरीके से रोका जा सके। मंत्री का मानना है कि छोटे दुकानदारों को परेशान करने से ज्यादा प्रभावी परिणाम नहीं मिलेंगे, क्योंकि बड़े पैमाने पर सिंगल यूज प्लास्टिक की आपूर्ति मुख्य आपूर्तिकर्ताओं द्वारा की जाती है।