Skip to content

Haryana News: मंत्री श्रुति चौधरी ने आंगनवाड़ी और बाल देखभाल केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Haryana News:  मंत्री श्रुति चौधरी ने आंगनवाड़ी और बाल देखभाल केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच, बाल देखभाल संस्थानों एवं शिशु निकेतन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ( Shruti Choudhry ) ने बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, खान-पान एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

समझौता बर्दाश्त नहीं

वहीं कई स्तरों पर लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने, केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा बच्चों की बेहतर देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।