Skip to content

Monsoon Alert: अगले हफ्ते आ रहा मानसून, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश

Monsoon Alert: अगले हफ्ते आ रहा मानसून, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Monsoon Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक सप्ताह तक जगह-जगह भारी बारिश लाएगा। अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर में फैलेंगी। मौसम विभाग ( IMD ) ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून (Monsoon) 22 से 30 मई के बीच कभी भी केरल में दस्तक दे सकता है।

एक सप्ताह से बारिश

वहीं इन तेज हवाओं के कारण अंडमान में पिछले एक सप्ताह से बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि इस साल सुपर एल नीनो बनने की संभावना बढ़ रही है। क्योंकि प्रशांत महासागर का पानी बहुत गर्म हो रहा है। वहां तापमान बढ़ रहा है। यह स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। [caption id="attachment_91226" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसका असर यह होता है कि जून और जुलाई में जब भारी बारिश होनी चाहिए, तब ये गर्म हवाएं भारत की ओर भेजती हैं। इन हवाओं की गर्मी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नमी को नष्ट कर देती है। इससे बारिश रुक जाती है, जबकि बारिश होनी चाहिए थी। यह चिंता का विषय है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, 20 और 21 मई को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में छिटपुट स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।