Skip to content

NEET-UG Exam: नीट पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

NEET-UG Exam: नीट पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। NEET-UG Exam: NEET-UG परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अगले साल से नीट एग्जाम ऑनलाइन होगा। इस बात का ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे।

21 जून को पुन: परीक्षा आयोजित

इसके साथ ही NEET-UG की पुन: परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। पेपर लीक के आरोपों और छात्रों के विरोध के बाद सरकार ने यह अहम कदम उठाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके प्रयासों के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'एग्जाम कैंसिल करने का कदम NTA ने ही उठाया है। 7 मई को पता चला कि गड़बड़ हुई है। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया। हर चीज के लिए NTA ही जिम्मेदार होगा।'