Haryana News: हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर गुरुवार लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब हर सप्ताह गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच, उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि समय पर बीमारियों की पहचान और इलाज सुनिश्चित हो सके।