Skip to content

Haryana News: हरियाणा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 15 जून से शुरू

Haryana News: हरियाणा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 15 जून से शुरू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India ) द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है ताकि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो सके। जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह विशेष गहन पुनरीक्षण 15 जून 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस अवधि में मतदाता सूची की व्यापक जांच, संशोधन और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही त्रुटियों को सुधारने और अपात्र नामों को हटाने का कार्य भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा इस प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार यह कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत करेगा तथा आगामी चुनावों में निष्पक्ष और सटीक मतदाता सूची सुनिश्चित करने में मदद करेगा।