Summer Vacation: कल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू, जाने इस बार कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, राजस्थान।
Summer Vacation: देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी है। इसी को देखते हुए कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।
वहीं राजस्थान (
Rajasthan
) के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कल यानि 17 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही है। इस बार स्कूलों में सही तरीके से रखरखाव और पूरी सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने हिदायतें जारी की है। वहीं स्कूली बच्चों को भी 20 जून तक छुट्टियों का आनंद मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बता दे कि इस बार 35 दिन छुट्टियां की गई है हालांकि हर साल 45 दिन की छुट्टियां होती है। इस अवधि में सिर्फ एक दिन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल खुलते हैं। इसके बाद वापस बंद हो जाते हैं और एक जुलाई से नियमित स्कूल खुलने लगते हैं, लेकिन इस बार सरकार ने 21 जून से ही नियमित स्कूल खोलने का कार्यक्रम जारी किया है।