Skip to content

Blast In Factory: पटाखा फैक्ट्री में लगी भयानक आग, तीन लोगों की मौत और कई घायल

पटाखा फैक्ट्री में लगी भयानक आग, तीन लोगों की मौत और कई घायल
पटाखा फैक्ट्री में लगी भयानक आग, तीन लोगों की मौत और कई घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जयपुर। Blast In Factory: पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक आग लग गई जिसमें जलकर 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर (Jaipur) में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में और इसमें जलकर 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घर में चल रही थी फैक्ट्री

हादसा जयपुर के खोह नागोरियन इलाके का है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से एक घर में चल रही थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दरअसल घर के अंदर अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी और एक गैस सिलेंडर में भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर में लगभग आठ लोग मौजूद थे, जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल था।