Haryana News: हरियाणा में सहकारी समितियों के विकास पर सीएम ने की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने हरियाणा विजन-2047 के तहत आयोजित विशेष बैठक में सहकारिता विभाग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 5 वर्षीय रोडमैप और एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा, “विकसित भारत-विकसित हरियाणा (Haryana) के संकल्प को साकार करने में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण स्तर तक कार्यरत सहकारी समितियां भारतीय अर्थव्यवस्था की एक अहम कड़ी हैं।”