Skip to content

Haryana News: मानसून से पहले हरियाणा सरकार सख्त, नालों का होगा भौतिक निरीक्षण

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेशभर के आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को शहरी नालों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्री-मानसून डी-सिल्टिंग (गाद निकासी) कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नालों की सफाई सही तरीके से हुई हो।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार ने सभी शहरी स्थानीय निकायों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से बचा जा सके और व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखी जा सके।