Haryana News: हरियाणा विजन 2047: शिक्षा में बड़े सुधारों की तैयारी, सीएम सैनी ने दिए निर्देश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा विजन 2047 के तहत राज्य में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त और रोजगारपरक बनाने की दिशा में सरकार ने बड़े स्तर पर सुधारों की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रणाली को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल आधारित बनाया जाए, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। इसके लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक और उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
उन्होंने स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक विद्यालय में चौकीदार और सफाई कर्मचारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।