Skip to content

Parliament Clash: पीएम के संबोधन के दौरान आपस में भिड़े सांसद, जमकर चले लात-घूंसे, संसद बनी जंग का अखाड़ा

Georgia Parliament Clash
Georgia Parliament Clash
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जॉर्जिया। Parliament Clash: संसद में पीएम के भाषण के दौरान के दौरान आपस में सांसद के भिड़ने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रधानमंत्री संसद में भाषण दे रहे थे तो तभी सांसद आपस में भिड़ने लगे। इस दौरान वहां पर जमकर लात-घूंसे चले। मिली जानकारी के मुताबिक जॉर्जिया (Georgia) के प्रधानमंत्री इराक्ली कोबाखिद्जे (Irakli Kobakhidze) संसद में अपना वार्षिक संबोधन दे रहे थे, तभी हिंसक झड़प हो गई। दरअसल स्प्रिंग सत्र के इस आखिरी पूर्ण सत्र के दौरान सत्ताधारी दल जॉर्जियाई ड्रीम और विपक्षी दल गाखारिया फॉर जॉर्जिया के सांसदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

प्रधानमंत्री के अधिकारों पर सवाल उठाया

वहीं विपक्ष का आरोप है कि सत्ताधारी दल के सांसदों ने उनके सदस्य पर हमला किया। बता दे कि ये हंगामा प्रश्नकाल के दौरान शुरू हुआ जब विपक्ष के सांसद जियोर्गी शराशीद्जे प्रधानमंत्री के अधिकारों और उनकी भूमिका पर सवाल उठा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि असली ताकत जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी के संस्थापक और मानद अध्यक्ष बिद्जना इवानिश्विली के पास है और पीएम केवल एक माध्यमिक भूमिका रहे है। सांसद शराशीद्जे ने मंच से सीधे पीएम को संबोधित करते हुए कहा कि जब राष्ट्रपति अलीयेव जॉर्जिया में थे, तो पूरे देश ने वे तस्वीरें देखीं कि आप कैसे कोने में खड़े थे। यह सीधे तौर पर इस सरकार में आपकी असली भूमिका और स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने सत्ताधारी दल के सांसदों की हूटिंग का जवाब देते हुए आगे कहा कि अपनी बेशर्मी और अशिष्टता कहीं और ले जाएं। शराशीद्जे की इस टिप्पणी के बाद संसद में भारी शोर-शराबा शुरू हो गया।

सांसदों के बीच हाथापाई

वहीं जैसे ही वह पोडियम से नीचे उतरे, सांसदों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान विपक्षी प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री पर देश को लोकतांत्रिक रूप से पीछे धकेलने और जॉर्जिया को यूरोपीय संघ की सदस्यता के रास्ते से भटकाने का गंभीर आरोप लगाया।

कई सांसद मारपीट में कूदे

लड़ाई की शुरुआत सबसे पहले जॉर्जियाई ड्रीम के सांसद इराकली खेलाद्ज़े और विपक्ष के गीगा पारुलावा के बीच हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के कई अन्य सांसद इस मारपीट में कूद पड़े। इस पूरे हंगामे के दौरान प्रधानमंत्री कोबाखिद्जे और उनके कैबिनेट सदस्य अपनी कुर्सियों पर बैठकर दूर से ही तमाशा देखते रहे।

सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति

संसद के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की और मारपीट के बीच विपक्षी सांसदों को सदन से बाहर निकाल दिया। यह हिंसक टकराव कई मिनटों तक चलता रहा। घटना के तुरंत बाद संसद भवन में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बुलाना पड़ा।