Parbhani Hanuman Temple Accident: हनुमान मंदिर के निर्माणाधीन मंडप की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, परभणी।
Parbhani Hanuman Temple Accident: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर के सामने बन रहे सभा मंडप की निर्माणाधीन छत अचानक ढह गई। हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी। दोपहर करीब 3 बजे लोग दर्शन और प्रसाद के लिए कतार में खड़े थे, तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर अचानक टूट गया और पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई।