Skip to content

Badshah Club Sealed: रैपर बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, किया सील

Badshah Club Sealed: रैपर बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, किया सील
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Badshah Club Sealed: मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बादशाह के कल्ब पर प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) के क्लब को प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने सील कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार क्लब संचालकों को भवन नियमों और स्वीकृत नक्शे से जुड़े उल्लंघनों के संबंध में कई बार नोटिस जारी किए गए थे।

बार-बार दी चेतावनी

इसके साथ ही निर्धारित समय के भीतर खामियों को दूर करने और नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए थे। प्रशासन का कहना है कि बार-बार चेतावनी और नोटिस दिए जाने के बावजूद क्लब प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही आवश्यक सुधार किए गए। इसके चलते बिल्डिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और क्लब को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रशासन के अनुसार, क्लब के लिए जो नक्शा मंजूर कराया गया था, उसके बाद अंदर अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया था। इसी को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की ओर से क्लब संचालकों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं निर्धारित समय के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद मंगलवार बिल्डिंग ब्रांच की टीम पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए क्लब को सील कर दिया।