Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, व्यापारियों के लिए लागू हुई ‘एकमुश्त निपटान योजना-2026’
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) सरकार ने प्रदेश के व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत देते हुए ‘एकमुश्त निपटान योजना-2026’ लागू करने का फैसला किया है। इस योजना का उद्देश्य व्यापारियों के लंबे समय से लंबित टैक्स मामलों का स्थायी और त्वरित समाधान करना है।
सरकार के अनुसार, यह विशेष राहत योजना 1 जून 2026 से लागू हो चुकी है और 28 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। योजना के तहत पात्र व्यापारी अपने लंबित कर विवादों और बकाया मामलों का निपटारा निर्धारित शर्तों के अनुसार कर सकेंगे।