डेली संवाद, चंडीगढ़।
Weather Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है, वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में मानसून की रफ्तार बढ़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने 19 राज्यों के लिए बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कई क्षेत्रों में बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, कोंकण-गोवा, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
गरज के साथ बारिश होने की संभावना
इसके अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसर और बठिंडा जिलों में 20 जून को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
[caption id="attachment_12562" align="aligncenter" width="1200"]
Rain Alert In Punjab[/caption]
इस दौरान हवा की गति लगभग 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जून से बारिश, आंधी और तेज हवाएं बढ़ सकती हैं। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 20 जून से हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
आंधी-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा है कि यह मौसम संबंधी गतिविधि 22 जून तक जारी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 8 से 48 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।