Skip to content

Australia Study Visa: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना हुआ महंगा, स्टडी वीजा की बढ़ी फीस, काम करने के नियम भी बदले, पंजाबी छात्रों को लगा बड़ा झटका

Australia Study Visa
Australia Study Visa
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Australia Study Visa: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने स्टडी वीजा की फीस को बढ़ा दिया है जिसके चलते पंजाबियों को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में उच्च शिक्षा हासिल करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 1 जुलाई 2026 से स्टूडेंट वीजा आवेदन शुल्क में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब स्टूडेंट वीजा (सबक्लास-500) के लिए छात्रों को 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1.64 लाख रुपये) फीस देनी होगी, जबकि पहले यह शुल्क 2,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर था।

कुल लागत करीब 1.70 लाख रुपये

बायोमेट्रिक शुल्क जोड़ने के बाद भारतीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन की कुल लागत करीब 1.70 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। इस फैसले का सबसे अधिक असर पंजाब के उन छात्रों पर पड़ने की संभावना है, जो बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए जाते हैं। [caption id="attachment_12394" align="aligncenter" width="1200"] Australia Study Visa Australia Study Visa[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार ने सिर्फ फीस ही नहीं बढ़ाई, बल्कि स्टूडेंट वीजा से जुड़े कई नियम भी पहले से अधिक सख्त कर दिए हैं। अब छात्रों को अपनी पढ़ाई के दौरान हर दो सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे ही काम करने की अनुमति होगी, जबकि छुट्टियों के दौरान पहले की तरह अनलिमिटेड काम किया जा सकेगा।

हाई-रिस्क कैटेगरी में शामिल

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारतीय छात्रों को स्टूडेंट वीजा के लिए हाई-रिस्क कैटेगरी में भी शामिल किया है। इसके चलते अब बैंक बैलेंस, आय के स्रोत और शैक्षणिक दस्तावेजों की पहले से ज्यादा गहन जांच की जाएगी, जिससे वीजा मंजूरी की प्रक्रिया और कठिन हो सकती है। वित्तीय क्षमता के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब छात्रों को यह साबित करना होगा कि उनके पास ऑस्ट्रेलिया में रहने के लिए सालाना 29,710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का खर्च उपलब्ध है। इसके अलावा ट्यूशन फीस और आने-जाने के हवाई यात्रा खर्च का अलग से प्रमाण देना होगा।

IELTS स्कोर 6.0 बैंड अनिवार्य

अंग्रेजी भाषा से जुड़े नियम भी सख्त किए गए हैं। स्टूडेंट वीजा के लिए अब न्यूनतम IELTS स्कोर 6.0 बैंड अनिवार्य होगा और घर से दिए जाने वाले ऑनलाइन टेस्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों को अधिकृत परीक्षा केंद्र पर जाकर ही परीक्षा देनी होगी। [caption id="attachment_22553" align="aligncenter" width="1200"] Australia Study Visa Australia Study Visa[/caption] सरकार ने पुराने Genuine Temporary Entrant (GTE) नियम की जगह Genuine Student Requirement लागू कर दिया है। इसके तहत छात्रों को यह साबित करना होगा कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल पढ़ाई करना है, न कि ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से नौकरी या बसने की योजना।

देश से ही स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन

इसके अलावा अब पर्यटक वीजा या अन्य अस्थायी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाकर उसे स्टूडेंट वीजा में बदलने की अनुमति नहीं होगी। इच्छुक छात्रों को अपने गृह देश से ही स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन करना होगा। पढ़ाई पूरी होने के बाद मिलने वाले टेम्परेरी ग्रेजुएट वीजा (सबक्लास-485) में भी बदलाव किए गए हैं। इसकी अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष कर दी गई है। साथ ही इस वीजा की फीस बढ़ाकर 5,750 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दी गई है और इसके लिए अब न्यूनतम 6.5 बैंड IELTS स्कोर अनिवार्य होगा।