Chandigarh News: बड़ा हादसा, चंडीगढ़ में गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Chandigarh News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में एक पुरानी बिल्डिंग गिर गई है जिसके नीचे कई लोग दब गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार को एक पुरानी इमारत गिर गई। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग प्लॉट नंबर 28/9 पर बनी थी। इस इमारत में स्क्रैप का काम चल रहा था। जिस समय इमारत की लैंटर गिरा, उसमें अंदर चार लोग थे। जिनमें से दो को तुरंत निकाल गया। जबकि अंदर मालिक व उसका मजदूर फंसा हुआ है।