Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने किन्नू को GI टैग मिलने पर किसानों को दी बधाई

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सिरसा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के प्रसिद्ध किन्नू को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिलने पर प्रदेश के किसानों को बधाई दी है। उन्होंने इसे हरियाणा के बागवानी क्षेत्र और किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि GI टैग मिलने से सिरसा के किन्नू को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग और विशिष्ट पहचान मिलेगी। इससे किसानों को अपने उत्पाद के बेहतर विपणन और नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किन्नू के उत्पादन, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि इस पहचान को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर गुणवत्ता के जरिए हरियाणा के किन्नू की साख वैश्विक बाजार में और मजबूत होगी।