Skip to content

Jalandhar News: पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, DGP ने संभाली कमान

पीएम के दौरे से पहले जालंधर पहुंचे डीजीपी
पीएम के दौरे से पहले जालंधर पहुंचे डीजीपी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को होने वाले जालंधर दौरे को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्मित स्वरूप का उद्घाटन करेंगे। वीआईपी दौरे को देखते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव खुद जालंधर पहुंचे। उन्होंने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

DGP ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरे रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार रहे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पंजाब के अलग-अलग जिलों से SSP रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्ते की मदद ली जा रही है। रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है और कई स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।

डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे

वहीं, विशेष DGP (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दोपहर 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के नजदीक होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। [caption id="attachment_23373" align="aligncenter" width="1200"] पीएम के दौरे से पहले जालंधर पहुंचे डीजीपी पीएम के दौरे से पहले जालंधर पहुंचे डीजीपी[/caption] पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले NH-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। अगर किसी को जरूरी सफर करना है तो वह अपने समय में बदलाव कर लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

विभिन्न जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं की जाएगी। जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो लोगों को रास्तों की जानकारी देंगे और यातायात को सुचारू बनाए रखने में मदद करेंगे। पुलिस का कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ आम जनता की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। कोशिश रहेगी कि ट्रैफिक प्रतिबंध कम से कम समय के लिए लगाए जाएं, ताकि लोगों को ज्यादा असुविधा न हो। सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।