Holiday News: पंजाब में रविवार को भी खुले रहेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, पंजाब।
Holiday News: पंजाब सरकार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल 11 और 12 जुलाई को सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
इस दौरान सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी अपने नियमित कर्तव्यों के लिए उपस्थित रहेंगे और विशेष मतदाता संशोधन अभियान के लिए चुनाव अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा 9 जुलाई को जारी निर्देशों के आधार पर लिया गया है।