Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में बाबा बनकर आए ठगों ने महिला के गहने उड़ाए, विरोध करने पर कार से घसीटा

जालंधर में बाबा बनकर आए ठगों ने महिला के गहने उड़ाए
जालंधर में बाबा बनकर आए ठगों ने महिला के गहने उड़ाए
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में ठगी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गुलाब देवी अस्पताल रोड स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के पास बाबा का भेष धारण कर आए तीन शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के गहने ठग लिए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। जानकारी के मुताबिक, महिला सड़क किनारे सब्जी खरीद रही थी। इसी दौरान लाल रंग की ऑल्टो कार में सवार तीन दाढ़ी वाले व्यक्ति वहां पहुंचे और खुद को बाबा बताकर महिलाओं से बातचीत करने लगे। उन्होंने पता पूछने के बहाने विश्वास जीत लिया और फिर महिला के सोने के गहनों की तारीफ करते हुए उन्हें देखने के लिए हाथ में ले लिया।

सड़क पर गिरकर घायल

जब महिला को ठगी का अहसास हुआ और उसने गहने वापस लेने की कोशिश की, तो आरोपी तुरंत कार लेकर भाग निकले। महिला ने गहने बचाने के लिए कार को पकड़ लिया, लेकिन आरोपियों ने वाहन नहीं रोका। इससे वह करीब 100 मीटर तक कार के साथ घिसटती रही और बाद में सड़क पर गिरकर घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना के दौरान आरोपी महिला के कानों से सोने के टॉप्स लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।