Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में आर्मी के ट्रक ने छात्रा को कुचला, स्कूल के बाहर बस का कर रही थी इंतजार

जालंधर में आर्मी के ट्रक ने छात्रा को कुचला
जालंधर में आर्मी के ट्रक ने छात्रा को कुचला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है खबर है कि जालंधर में आर्मी के ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय-3 (केवी-3) के बाहर आर्मी के ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सोढल निवासी पायल के रूप में हुई है।

बस का कर रही थी इंतजार

बताया जा रहा है कि मृतक पायल अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां से आर्मी का ट्रक निकला, ड्राइवार ने यहां यू-टर्न लिया। इस दौरन पायल ट्रक की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची का शव देकर पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।