Punjab News: विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल, पार्षद को मिली जान से मारने की धमकी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में साइबर अपराध और रंगदारी मांगने वाले असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामले में एक पार्षद को विदेशी व्हाट्सएप नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए परिवार की महिलाओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्द कहे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी विनय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पार्षद गौरव भट्टी ने पुलिस (Police) को दी शिकायत में बताया कि 22 जून को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल किसी अंतरराष्ट्रीय नंबर से की गई थी, जिस पर कजाकिस्तान/किर्गिस्तान का कंट्री कोड दिखाई दे रहा था। जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव की, दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने जातिसूचक टिप्पणियां करने के साथ-साथ परिवार की महिलाओं के प्रति भी अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।