Punjab News: पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना, मां ने 3 बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, मानसा।
Punjab News: पंजाब में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है किएक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसके बाद महिला ने खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के मुताबिक मानसा के वार्ड नंबर 3 में गुरुद्वारा साहिब के पास किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रहने वाली विधवा मजदूर महिला संदीप कौर (35) ने अपने बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।