Skip to content

Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, पढ़े

PRTC Buses
PRTC Buses
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है जिससे यात्रियों को राहत मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सरकार ने नए DC रेट के अनुसार वेतन जारी करने संबंधी पत्र सभी डिपो में भेज दिया है। इसके बाद कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया।

बसों का संचालन रोका

बता दे कि इससे पहले सुबह कर्मचारियों ने हड़ताल के चलते प्रदेश के अधिकतर डिपो से बसों का संचालन रोक दिया था। नए DC रेट लागू होने से कर्मचारियों के मासिक वेतन में करीब 1,800 रुपए की बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पंजाब रोडवेज, पनसब, पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रधान रेशमजीत सिंह गिल ने बताया कि नए डीसी रेट का 15% वेतन वृद्धि लागू न किए जाने के विरोध में पनबस के 18 डिपो बुधवार सुबह से बंद कर दिए थे। पिछले 2 महीनों से उन्हें लेबर रेट से कम वेतन दिया जा रहा है।