Skip to content

Transfer News: प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, GST विभाग के 220 अधिकारियों का ट्रांसफर

Punjab Transfer News
Punjab Transfer News
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Transfer News: पंजाब सरकार ने राज्य के आबकारी एवं कराधान (एक्साइज एंड टैक्सेशन) विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न स्तरों के करीब 220 अधिकारियों और कर्मचारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई तैनातियां कर दी हैं। इस संबंध में प्रशासनिक सचिव (कराधान) तथा एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर की ओर से अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार तबादला सूची में डीसीएसटी (DCST), सहायक राज्य कर आयुक्त (ACST), राज्य कर अधिकारी (STO), एक्साइज अधिकारी (EO) और एक्साइज इंस्पेक्टर (EI) शामिल हैं।

नई जिम्मेदारियां सौंपी गई

इन अधिकारियों को अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), बठिंडा, फाजिल्का, कपूरथला, होशियारपुर, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, मोगा, मानसा, संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब सहित विभिन्न जिलों और एसआईपीयू (SIPU) इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद का कार्यभार छोड़कर नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कई स्थानों पर अतिरिक्त प्रभार को नियमित किया गया है, जबकि लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर नई नियुक्तियां भी की गई हैं।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

[caption id="attachment_22564" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption] [caption id="attachment_22565" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption] [caption id="attachment_22566" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption] [caption id="attachment_22567" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption] [caption id="attachment_22568" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption] [caption id="attachment_22569" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption] [caption id="attachment_22570" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption] [caption id="attachment_22571" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption] [caption id="attachment_22572" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption] [caption id="attachment_22573" align="aligncenter" width="1080"] GST Transfer GST Transfer[/caption]