Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब में युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार का था इकलौता बेटा

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरअवतार सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पिता लाहौरा सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की गांव के गुरजंट सिंह, हनी और उनके अन्य साथियों के साथ रंजिश चल रही थी। [caption id="attachment_23077" align="aligncenter" width="1200"] मृतक की फाइल फोटो मृतक की फाइल फोटो[/caption] इसी बीच आरोपी मोटरसाइकिल पर उनके डेरे पर पहुंचे और गुरअवतार सिंह को बाहर आने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही वह बाहर आया, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गुरजंट सिंह और हनी ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर गुरअवतार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। परिवार के सदस्य उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।