Skip to content

Haryana News: नशा मुक्त हरियाणा अभियान को लेकर सीएम सैनी ने किया जनभागीदारी का आह्वान

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित ‘नशा मुक्त हरियाणा’ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में एनजीओ और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने हरियाणा उदय अभियान के तहत गांव, वार्ड और मोहल्ला स्तर पर लोगों को जागरूक करने और नशा विरोधी अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सीएम सैनी ने बताया कि प्रदेश सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक करीब 11 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को सीज किया जा चुका है। इसके अलावा नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई और विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की समस्या केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि यह समाज और मानवता से जुड़ी गंभीर चुनौती है। सरकार का उद्देश्य सिर्फ नशा तस्करों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी से नशे की मांग को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।