डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। अब भुल्लर की जगह IPS अधिकारी हरमनबीर सिंह को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया है।
जारी हुए आदेश के अनुसार गुरप्रीत सिंह भुल्लर को फिलहाल किसी अन्य जिले या पद पर तैनाती नहीं दी गई है। वहीं, हरमनबीर सिंह अब अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभालेंगे।