डेली संवाद, बिहार। Transfer News: सरकार ने एक बार फिर सीनियर आईएएस ऑफिसरों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में सरकार ने 6 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। कुल 6 आईएएस को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत नवादा एवं कैमूर की उप विकास आयुक्त को भी बदल दिया गया है।
पशुपालन विभाग के निदेशक 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।
श्रीकांत शास्त्री बने पशुपालन निदेशक
वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व वे बेगूसराय डीएम के पद पर थे। वहां से पिछले सप्ताह की उनका तबादला किया गया था।
सिवान के जिलाधिकारी रहे 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
पदस्थापन का इंतजार कर रहे 2018 बैच के IAS ऑफिसर नितिन कुमार सिंह अब माध्यमिक शिक्षा के निदेशक बनाए गए हैं।
नवादा और कैमूर की डीडीसी भी बदलीं
2021 बैच की आईएएस और वर्तमान में नवादा की डीडीसी नीलिमा साहू अब स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगी।
कैमूर की डीडीसी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या शक्ति उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की आयुक्त बनाई गई हैं। वे पटना में भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
अगस्त में बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है। इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों काे भी नई पोस्टिंग दी गई है।