Skip to content

Chandigarh Robbery: पूर्व पार्षद के घर हो गया बड़ा कांड, नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिलकार पूरे परिवार को किया बेहोश, फिर...

चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित पूर्व पार्षद दिवंगत मुकेश बस्सी के घर करोड़ों रुपये की लूट हुई। आरोप है कि 10 दिन पहले रखा गया नौकर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश करने के बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया।

Chandigarh Robbery: पूर्व पार्षद के घर हो गया बड़ा कांड, नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिलकार पूरे परिवार को किया बेहोश, फिर...
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh Robbery: पूर्व पार्षद के घर में बड़ा कांड हो गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित कोठी नंबर 3097 में शुक्रवार रात करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। यह घटना चंडीगढ़ के पूर्व पार्षद दिवंगत मुकेश बस्सी के घर हुई।

चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर 10 दिन पहले रखा गया नौकर ही इस वारदात का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। घटना के समय मुकेश बस्सी के दोनों बेटे जितेश बस्सी और दक्ष बस्सी अपने परिवार के साथ किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे।

खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को किया बेहोश

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी नौकर ने शुक्रवार रात परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ समय बाद मुकेश बस्सी की पत्नी अंजू बस्सी, परिवार के अन्य सदस्य और घर में मौजूद पुराना नौकर बेहोश हो गए। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

करोड़ों की नकदी और जेवरात ले उड़ा

परिवार के बेहोश होने के बाद आरोपी ने घर के लॉकर और अलमारियों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद उसने घर में रखी करोड़ों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेटे और मौके से फरार हो गया। वारदात का पता तब चला जब परिवार के सदस्यों को होश आया और उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, बेहोश हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।