डेली संवाद, नई दिल्ली। Independence Day 2026 PM Narendra Modi Speech: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। समारोह के दौरान पूरे देश में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मेरे प्यारे देशवासियों, आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर दिल की धड़कन वंदे मातरम् के नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है। देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है।"
लाल किले पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा भारत एक नई ऊर्जा, नए विश्वास और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई। लाल किले और उसके आसपास 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा 1,000 से ज्यादा AI आधारित सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी और एंटी-टेरर रिस्पॉन्स सिस्टम के जरिए पूरे इलाके की चौकसी की गई, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन जारी
प्रधानमंत्री का यह संबोधन देशभर में टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया, जिसे करोड़ों लोगों ने देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन जारी है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। आप बने रहे डेली संवाद पर।