Skip to content

Raid In Spa Center: जालंधर के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, देह व्यापार का पर्दाफाश; मौके पर कई युवक-युवतियां काबू

जालंधर के थाना 7 के अधीन आते गढ़ा रोड पर स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई।

Raid In Spa Center: जालंधर के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, देह व्यापार का पर्दाफाश; मौके पर कई युवक-युवतियां काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद जालंधर। Raid In Spa Center: पंजाब के जिला जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 8 से 10 लड़कियां और 4 से 6 युवकों को काबू किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के थाना 7 के अधीन आते गढ़ा रोड पर स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई।

8 से 10 लड़कियां काबू

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान 8 से 10 लड़कियां और 4 से 6 युवकों को हिरासत में लिया गया। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रैंड स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि इससे पहले भी गढ़ा रोड पर स्थित अन्य स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा सरेआम चल रहा है।