Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में भयानक हादसा, बस की चपेट में आया डिलीवरी बॉय; मौत

जानकारी के मुताबिक, अलास्का चौक से मदन फ्लोर मिल चौक तक सड़क किनारे नगर निगम की ओर से सीवरेज के काम के लिए खुदाई की गई है। सड़क किनारे खुले सीवरेज के ढक्कन और खुदाई के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह बस से टकरा गई।

Jalandhar News:  जालंधर में भयानक हादसा, बस की चपेट में आया डिलीवरी बॉय; मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सड़क पर बिखरा मास

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के अलास्का चौक के पास प्राइवेट बस ने एक डिलीवरी बॉय को कुचला दिया। हादसे के बाद युवक का मांस सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह ग्रे रंग की एक्टिवा पर रेलवे रोड की ओर जा रहा था।

इसी दौरान प्राइवेट कंपनी की बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की स्कूटी से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसकी प्राथमिक पहचान अरुण कुमार के रूप में की है। दस्तावेजों में बस्ती शेख का पता दर्ज है।

उम्र करीब 35 से 40 साल

हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर पहचान की पुष्टि नहीं की है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अलास्का चौक से मदन फ्लोर मिल चौक तक सड़क किनारे नगर निगम की ओर से सीवरेज के काम के लिए खुदाई की गई है।

सड़क किनारे खुले सीवरेज के ढक्कन और खुदाई के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह बस से टकरा गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में ले लिया, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।