डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह अच्छी तेजी देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं के दाम में 2 हजार रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में एक सप्ताह के दौरान 2,742 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
24 कैरेट गोल्ड का भाव अब बढ़कर 1,52,363 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले सप्ताह इसकी कीमत 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। सोने की अन्य शुद्धता वाली कैटेगरी में भी तेजी दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,565 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो पहले 1,37,053 रुपये था।
वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। पिछले सप्ताह इसका भाव 1,12,216 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस सप्ताह सोने का सबसे निचला भाव 10 अगस्त की शाम को 1,50,641 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके बाद कीमतों में तेजी आई और 12 अगस्त की शाम को सोना 1,53,419 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी तेजी रही। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 2,469 रुपये प्रति किलो बढ़ गई। IBJA के अनुसार, चांदी अब 2,33,842 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि पिछले सप्ताह इसका भाव 2,31,373 रुपये प्रति किलो था।
इस सप्ताह चांदी का सबसे ज्यादा भाव 12 अगस्त की शाम को 2,37,214 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं, इसका न्यूनतम भाव 10 अगस्त की शाम को 2,31,373 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।