Skip to content

Haryana News: हांसी में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, CM सैनी ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन

Haryana News: हांसी में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, CM सैनी ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी और आजादी के बाद राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान के कारण ही देश आज स्वतंत्र वातावरण में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हरियाणा

समारोह को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले करीब 12 वर्षों में हरियाणा ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, बिजली, समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा आज विकास और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रदेश एक नई पहचान कायम कर रहा है।