Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के व्यस्त बाजार में वाहनों की आमने-सामने टक्कर, भारी हंगामा

बोलेरो चालक दिलीप कुमार निवासी आबादपुरा के मुताबिक, गाड़ी के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। सामने मौजूद वाहनों को बचाने के लिए वह बोलेरो को गलत दिशा में लेकर गया और उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बोलेरो की अन्य वाहनों से टक्कर हो गई।

Jalandhar News: जालंधर के व्यस्त बाजार में वाहनों की आमने-सामने टक्कर, भारी हंगामा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के जेल रोड स्थित व्यस्त बाजार में उस समय हंगामा हो गया, जब एक बोलेरो की दो कारों और एक्टिवा से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो के ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित करने के लिए गलत दिशा में ले गया, जिसके बाद हादसा हो गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो चालक दिलीप कुमार निवासी आबादपुरा के मुताबिक, गाड़ी के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। सामने मौजूद वाहनों को बचाने के लिए वह बोलेरो को गलत दिशा में लेकर गया और उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बोलेरो की अन्य वाहनों से टक्कर हो गई। दिलीप कुमार ने कहा कि अगर वह वाहन को दूसरी दिशा में नहीं ले जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

दो कारें और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त

हादसे में बोलेरो के अलावा दो कारें और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हुई है। बोलेरो चालक ने कहा कि वह मौके पर इसलिए रुका हुआ है ताकि जिन वाहनों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कर सके। उसने कहा कि अगर उसकी नीयत गलत होती तो वह मौके से फरार भी हो सकता था।

accdnt.jpg

वहीं, कार चालक अकरम ने बताया कि वह कपूरथला से जालंधर आया था और उसने अपनी कार खड़ी की हुई थी। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही बोलेरो ने उसकी कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। अकरम के मुताबिक, टक्कर से उसकी कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

काफी देर तक हंगामा

दूसरी ओर, एक्टिवा सवार तरुण सोंधी ने बताया कि हादसा जेल चौक के पास हुआ। वह नई एक्टिवा पर मॉडल टाउन से जूते खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान बोलेरो की टक्कर से उसकी एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, तरुण सोंधी ने बोलेरो के ब्रेक फेल होने की बात पर सवाल उठाते हुए इसे महज बहाना बताया।

हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाया। फिलहाल हादसे के कारणों और वाहनों को हुए नुकसान को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।