Skip to content

Jalandhar News: जालंधर निवासी एडवोकेट कविराज मलिक की पत्नी वीना मलिक का निधन, 12 अगस्त को रस्म किरया एवं गरुड़ पुराण पाठ का भोग

Jalandhar News: जालंधर निवासी एडवोकेट कविराज मलिक की पत्नी वीना मलिक का निधन, 12 अगस्त को रस्म किरया एवं गरुड़ पुराण पाठ का भोग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर निवासी एडवोकेट कविराज मलिक की पत्नी एवं जॉय मलिक की माता वीना मलिक का 2 अगस्त 2026, रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं करीबियों में शोक की लहर है।

दिवंगत वीना मलिक जी की आत्मिक शांति के लिए परिवार की ओर से रस्म किरया एवं श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग आयोजित किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम 12 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक जालंधर के जेल रोड स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में संपन्न होगा।

परिवार की ओर से सभी रिश्तेदारों, परिचितों एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करने की अपील की गई है।

kriya.jpg

शोकाकुल परिवार में एडवोकेट कवि राज मलिक (पति), जॉय मलिक, लव मलिक, कुश मलिक, सिद्धि मलिक, डॉ. अजय ग्रोवर, डॉ. जयती ग्रोवर, जागृति मलिक सहित अन्य परिजन शामिल हैं।

वहीं, लव कुश इंडस्ट्रीज़, के. राज़ इलेक्ट्रिकल्स, परफेक्ट इलेक्ट्रिकल्स, के. आर. इंटरनेशनल, मल्लिक इलेक्ट्रिकल्स, राजधानी इलेक्ट्रिकल्स, गुलशन मोटल एवं टेलवेल इलेक्ट्रिकल्स की ओर से भी दिवंगत वीना मलिक जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।