Skip to content

Haryana News: मानेसर में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन, सीएम सैनी ने किया पौधारोपण का आह्वान

Haryana News: मानेसर में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन, सीएम सैनी ने किया पौधारोपण का आह्वान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मानेसर में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधे लगाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश में 1 करोड़ 52 लाख पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति अपना ऋण चुकाने का संकल्प है।

प्रकृति के प्रति ऋण चुकाने का संकल्प

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "यह केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपना ऋण चुकाने का संकल्प है। यह संकल्प को संस्कार और संस्कार को जन आंदोलन में बदलने का दिन है। विकास का अर्थ प्रकृति को पीछे छोड़ देना नहीं, बल्कि विकास वही है जिसमें सड़क भी हो और छायादार वृक्ष भी। हरियाणा की हरियाली हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।"

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी ही हरित और समृद्ध हरियाणा की आधारशिला बनेगी।