Skip to content

IKGPTU News: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 21वें कुलपति के रूप में प्रो. अरविंद के.बंसल ने कार्यभार संभाला

IKGPTU News: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 21वें कुलपति के रूप में प्रो. अरविंद के.बंसल ने कार्यभार संभाला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU News: प्रो. (डा.) अरविंद के. बंसल ने 25 अगस्त 2026 को आई.के. गुज़राल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू) के 21वें कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय के मोहाली कैंपस में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने शुक्रवार को पहली बार जालंधर-कपूरथला हाईवे स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर का दौरा किया।

अपने दौरे के दौरान प्रो. बंसल ने विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में दक्षता, पारदर्शिता एवं नवाचार पर बल दिया।

विशेष ध्यान दिया जाएगा

रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू के साथ बैठक में कुलपति ने विभिन्न विभागों की प्राथमिक असाइनमेंट की समीक्षा की और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर चर्चा की। प्रो. बंसल ने अपनी शैक्षणिक दृष्टि साझा करते हुए कहा कि आईकेजी पीटीयू को तकनीकी शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें अंतर्विषयक शिक्षा एवं वैश्विक मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ptu.jpg

उन्होंने प्रमुख संस्थानों एवं उद्योग साझेदारों के साथ शोध सहयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि नवाचार एवं ज्ञान हस्तांतरण को प्रोत्साहित किया जा सके। प्रो. बंसल ने छात्रों से जुड़े कार्यों पर पहल के आधार पर फैंसले लेने की बात कही! उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने की बात कही जो कौशल विकास, उद्यमिता और समग्र विकास को बढ़ावा दें।

विश्वविद्यालय के संकाय, अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग ने प्रो. बंसल की सक्रिय भागीदारी का स्वागत किया एवं विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आईकेजी पीटीयू नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त करेगा तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत करेगा।