Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जुलाई के दौरान रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 14 व्यक्ति रंगे हाथों काबू

जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जुलाई के दौरान रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 14 व्यक्ति रंगे हाथों काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने जुलाई 2026 के दौरान भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अलग-अलग ट्रैप मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों सहित कुल 14 व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

विजिलेंस ब्यूरो की कड़ी नजर

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ निजी व्यक्तियों द्वारा सरकारी कामकाज में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने अथवा उनमें संलिप्त होने वाले मामलों पर भी विजिलेंस ब्यूरो की कड़ी नजर है।

प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा विभिन्न सक्षम अदालतों में 16 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए गए हैं। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा आरोपियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

2 विजिलेंस जांच दर्ज

उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की गहन जांच के लिए जुलाई के दौरान 2 विजिलेंस जांच दर्ज की गई हैं। इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में 1 मामला भी दर्ज किया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि के दौरान 7 आरोपियों के खिलाफ 5 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 5 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।