Skip to content

Visa Fraud: विदेश में नौकरी और PR का झांसा देकर हड़पे लाखों, दो ट्रैवल एजेंटों पर FIR दर्ज

मोगा के धर्मकोट में कनाडा भेजने का झांसा देकर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ BNS और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Visa Fraud: विदेश में नौकरी और PR का झांसा देकर हड़पे लाखों, दो ट्रैवल एजेंटों पर FIR दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, मोगा। Visa Fraud: पंजाब के मोगा (Moga) जिले के धर्मकोट थाना क्षेत्र में कनाडा (Canada) भेजने का झांसा देकर 18 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत और विस्तृत जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गुरवीर सिंह, पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाना, ने बताया कि आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने और वहां बेहतर रोजगार दिलाने का भरोसा दिया था। इस दौरान अलग-अलग किस्तों में उससे कुल 18 लाख रुपये ले लिए गए।

विदेश भेजने के नाम पर लिए 18 लाख रुपये

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद न तो उसे कनाडा भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। बाद में आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे।

पुलिस ने इस मामले में जगदीप सिंह, पुत्र पाल सिंह, निवासी भदौड़, जिला बरनाला, समेत एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया है। मामले की प्रारंभिक जांच ईओ विंग मोगा के इंचार्ज द्वारा की गई। जांच में शिकायतकर्ता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद केस दर्ज करने की सिफारिश की गई।

BNS और ट्रैवल एक्ट के तहत कार्रवाई

धर्मकोट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(4) तथा पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट, 2014 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब पैसों के लेन-देन, दस्तावेजों और आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।