Skip to content

Bomb Threat: 3 स्कूलों को बम धमकी से हड़कंप: ईमेल आते ही कराए गए खाली, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम सक्रिय हो गईं।

Bomb Threat: 3 स्कूलों को बम धमकी से हड़कंप: ईमेल आते ही कराए गए खाली, पुलिस ने शुरू की जांच
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bomb Threat: दिल्ली (Delhi) में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया।

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से बम की धमकी को लेकर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू की।

स्कूल कैंपस की गहन तलाशी, नहीं मिला संदिग्ध सामान

सुरक्षाकर्मियों ने स्कूल के पूरे कैंपस की गहन तलाशी ली। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा टीमों ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

जांच के बाद पुलिस ने बम की धमकी को फर्जी/अफवाह बताया। हालांकि, धमकी भरा ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सरदार पटेल विद्यालय को भी मिली थी धमकी

एक अन्य पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सरदार पटेल विद्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। स्कूल को एहतियात के तौर पर समय रहते खाली करा लिया गया। पुलिस ने स्कूल परिसर की जांच की, लेकिन वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने इसे फर्जी धमकी बताया है।

स्कूल की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, मिडिल स्कूल के छात्रों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि सीनियर स्कूल के विद्यार्थियों की भी अधिकतर परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। जिन छात्रों की परीक्षाएं अभी बाकी हैं, उनके संबंध में स्कूल प्रशासन सुरक्षा स्थिति और सभी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद फैसला लेगा।

ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस अब धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल किस डिवाइस या स्थान से भेजा गया था और इसके पीछे किसका हाथ है।

दिल्ली के स्कूलों को धमकी मिलने की घटनाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।