Skip to content

Firing in Punjab: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पर युवक की हत्या, एक्टिवा सवारों ने की फायरिंग

अमृतसर में बेखौफ हमलावरों ने पुलिस चौकी से महज करीब 50 कदम की दूरी पर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गुरुवार रात करीब 10:50 बजे कोट खालसा इलाके में हुई।

Firing in Punjab: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पर युवक की हत्या, एक्टिवा सवारों ने की फायरिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Firing in Punjab: अमृतसर में बेखौफ हमलावरों ने पुलिस चौकी से महज करीब 50 कदम की दूरी पर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रात करीब 10:50 बजे कोट खालसा इलाके में हुई। मृतक की पहचान साहिल गिल के रूप में हुई है। वह जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक साल का बच्चा भी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने साहिल पर कई राउंड फायर किए। गोली उसके सीने के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत अमनदीप अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घर से 40 और पुलिस चौकी से 50 कदम दूर वारदात

जानकारी के अनुसार, साहिल गिल का घर घटनास्थल से करीब 40 कदम की दूरी पर है, जबकि कोट खालसा पुलिस चौकी भी घटनास्थल से महज करीब 50 कदम दूर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 10:50 बजे एक्टिवा पर दो युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहिल को निशाना बनाकर कई राउंड फायर किए। गोली लगने के बाद साहिल सड़क पर गिर गया, जबकि दोनों हमलावर एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए।

सब्जी लेने घर से निकला था साहिल

मृतक के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि साहिल घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। करीब 10 मिनट बाद मोहल्ले के लोगों ने परिवार को सूचना दी कि साहिल को गोली मार दी गई है।

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल साहिल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

पिता बोले- बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी

साहिल के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश या विवाद नहीं था। परिवार को भी ऐसी किसी दुश्मनी के बारे में जानकारी नहीं थी।

अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिर साहिल को किस वजह से निशाना बनाया गया और हमलावरों का उससे क्या संबंध था।

SHO से लेकर ADCP तक मौके पर पहुंचे

फायरिंग की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SHO समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। ADCP स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि एक्टिवा सवार हमलावरों की पहचान की जा सके।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने साहिल गिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें काम कर रही हैं।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात से जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आएंगे।