Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में सीवरमैनों की सैलरी को लेकर धरना प्रदर्शन, भड़के मुलाजिमों ने कमिश्नर दफ्तर घेरा

जालंधर नगर निगम में सीवरमैनों को समय पर सैलरी न मिलने का मामला तूल पकड़ गया है। वेतन न मिलने से नाराज मुलाजिमों ने शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह के दफ्तर का घेराव कर दिया।

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में सीवरमैनों की सैलरी को लेकर धरना प्रदर्शन, भड़के मुलाजिमों ने कमिश्नर दफ्तर घेरा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में सीवरमैनों को समय पर सैलरी न मिलने का मामला तूल पकड़ गया है।

वेतन न मिलने से नाराज मुलाजिमों ने शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह के दफ्तर का घेराव कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे

मुलाजिमों का कहना है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा। सैलरी में देरी के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सीवरमैन और अन्य मुलाजिम कमिश्नर कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी लंबित सैलरी जारी करने की मांग की।

निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

मुलाजिमों का कहना है कि अगर वेतन संबंधी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जा सकता है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं, कमिश्नर सुरिंदर सिंह के कार्यालय के घेराव के बाद निगम अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों से बातचीत किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब देखना होगा कि सैलरी को लेकर निगम प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।